Breaking News

काशीपुर के एसडीएम,तहसील व सब रजिस्ट्रार कार्यालयों हेतु कुंडेश्वरी में जमीन का जिलाधिकारी ने किया मुआयना

@शब्द दूत ब्यूरो ( 14 फरवरी 2023)

काशीपुर। ठोस अपशिष्ट के प्रभावी निस्तारण हेतु जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने आज बहल पेपर मिल्स पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारियों तथा पेपर मिल्स के प्रबंधन के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक ली।

जिलाधिकारी ने कुंडेश्वरी पहुंचकर प्रस्तावित तहसील, एसडीएम कार्यालय, ट्रेज़री, सब रजिस्ट्रार ऑफिस हेतु भूमि का मौका मुआयना किया और आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सूखा कूड़ा, विशेषकर पॉलिथीन के उचित निस्तारण हेतु आपसी समन्वय से कार्य किया जाए। जिलाधिकारी ने मुख्य नगर आयुक्त काशीपुर तथा रुद्रपुर को निर्देशित करते हुए कहा कि आरडीएफ का नियमानुसार निस्तारण हो तथा निस्तारण की संपूर्ण जानकारी निगम के पास हो। जिलाधिकारी ने कहा कि गीला एवम सुखा कूड़ा अलग करने हेतु व्यवस्था की जाए और सप्ताह में एक ही दिन सूखे कूड़े का कलेक्शन किया जाए। उन्होंने कहा कि सूखा कूड़ा गीले कूड़े के ढेर में न जाए। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि बल्क में कूड़ा जनरेट करने वालों की सूची पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के साथ साझा की जाए।

जिलाधिकारी ने बहल पेपर मिल प्रबंधन से कहा की वह स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत सीएसआर में पायलट प्रोजेक्ट के तहत कूड़ा निस्तारण हेतु नगर निगम का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि एनजीओ के माध्यम से डोर टू डोर कलेक्शन में स्वयं सहायता समूहों के साथ समन्वय से कार्य किया जाए और समूह के साथ मिलकर गीला–सूखा कूड़ा अलग अलग करने हेतु जनजागरूक किया जाए, इसके साथ ही सॉलिड–वेस्ट कार्य से संबंधित स्वयं सहायता समूहों की गतिविधियों, कूड़ा कलेक्शन पर भी नजर रखी जाए।

बैठक में मुख्य नगर आयुक्त रुद्रपुर विशाल मिश्रा, मुख्य नगर आयुक्त काशीपुर ने सॉलिड–वेस्ट निस्तारण से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। बहल पेपर मिल के एमडी नवीन झा ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विभिन्न सॉलिड वेस्ट निस्तारण से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी एवम मुख्य नगर आयुक्त रुद्रपुर विशाल मिश्रा, मुख्य नगर आयुक्त काशीपुर विवेक राय, एसडीएम अभय प्रताप सिंह, तहसीलदार यूसुफ अली, बहल पेपर मिल के एमडी नवीन झा, चेयरमैन नरेश झा आदि उपस्थित थे।

 

Check Also

“स्कूल नहीं, सोच बदलना है जरूरी” — उर्वशी दत्त बाली ने अभिभावकों से की अपील

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) काशीपुर। समाजसेवी एवं डी बाली …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-