Breaking News

उत्तराखंड:जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान सीएम धामी ने अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के दिये निर्देश

@शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2023)

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों दिये। सीएम आज अपने आवास पर जनता की समस्याओं को सुन रहे थे।

मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आए लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी शिकायतें और समस्कीयाओं से अवगत कराया।  मुख्यमंत्री ने  निर्देश दिये कि जो भी जन समस्याएं आ रही हैं, उनका समयबद्धता से निस्तारण किया जाए।

मुख्यमंत्री ने सचिव  आर.मीनाक्षी सुन्दरम को निर्देश दिये कि जन समस्याओं से सबंधित जो भी पत्र मुख्यमंत्री कार्यालय को प्राप्त हो रहे हैं, उन्हें सबंधित विभागों को भेजकर उस पर कृत कार्यवाही की नियमित अपडेट लिया जाए। सभी जन समस्याओं एवं शिकायतों की मुख्यमंत्री कार्यालय से नियमित मॉनेटरिंग की जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकांश जन शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया। कुछ जन समस्याओं को सबंधित विभागों को कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर सचिव  आर. मीनाक्षी सुन्दरम, आईजी के.एस. नगन्याल, अपर सचिव नवनीत पाण्डे,  जगदीश चन्द्र काण्डपाल मौजूद थे।

Check Also

काशीपुर: श्रीराम इंस्टिट्यूट में “टोटल क्वालिटी मैनेजमेंट” पर गेस्ट लेक्चर आयोजित

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (06 अप्रैल 2026) काशीपुर। श्रीराम इंस्टिट्यूट काशीपुर के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-