Breaking News

खतरा:यहां घरों पर कभी भी गिर सकते हैं तीन बड़े बोल्डर, खतरे में 15 मकान

@शब्द दूत ब्यूरो (07 फरवरी, 2023)

जोशीमठ के सिंहधार वार्ड में एक और सुनील गांव में दो आवासीय भवनों के ठीक शीर्ष भाग में स्थित बोल्डर के आसपास खेतों में दरारें आने से तीनों बोल्डरों के गिरने का खतरा बना हुआ है। यदि बोल्डर लुढ़के तो 15 मकान इसकी जद में आ जाएंगे।

बोल्डरों के खिसकने से होने वाले खतरे को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने सीबीआईआई के निर्देश पर बोल्डरों के पास लोहे के पाइप लगाए हैं। विभागीय टीम लगातार बोल्डर की निगरानी कर रही है। बोल्डर से खतरे की जद में आए मकान मालिक का कहना है कि यदि बोल्डर निचले क्षेत्र के लिए खिसकता है तो उससे उनके मकान को खतरा हो जाएगा।

आपदा प्रभावितों का कहना है कि बोल्डर से 15 मकान इसकी जद में आ जाएंगे। हालांकि खेतों में दरारें आने से प्रशासन की ओर से यहां पांच परिवारों को पूर्व में ही राहत शिविर में शिफ्ट किया जा चुका है।

वहीं, अन्य परिवार अपने मकानों में दिन में आते हैं और रात को राहत शिविरों में चले जाते हैं। लोनिवि के ईई सुरेंद्र पटवाल ने बताया कि जो भी बोल्डर भू-धंसाव क्षेत्र में हैं, उन्हें सुरक्षा की दृष्टि से लोहे के पाइपों का सपोर्ट दिया जा रहा है। जिससे भविष्य में इनसे कोई दिक्कत न हो।

अब जोशीमठ में प्रभावित भवनों की संख्या 868 हो गई हैं। भू-धंसाव से सिंहधार, गांधीनगर, मनोहर बाग और रविग्राम वार्ड अधिक प्रभावित हुआ है। सिंहधार व गांधीनगर में 156-156 तथा मनोहर बाग में 131 व रविग्राम में 161 भवनों में दरारें आई हैं।

Check Also

काशीपुर :विवाह समारोह में गये युवक की बाइक बाबा रिसॉर्ट से चोरी, सीसीटीवी में संदिग्ध युवक कैद

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) काशीपुर। मानपुर रोड स्थित बाबा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-