Breaking News

अनोखा फैसला:कोर्ट ने इस शख्स को सार्वजनिक रूप से नग्न घूमने की दे दी इजाजत, दलील ही ऐसी दी थी

नग्न होकर घूमने वाले इस शख्स की दलील से कोर्ट भी हैरान रह गया।

@शब्द दूत ब्यूरो (04 फरवरी 2023)

स्पेन की अदालत ने एक शख्स को सार्वजनिक रूप से नग्न घूमने की अनुमति दी है। दरअसल यह शख्स हमेशा नंगा घूमता था। इसको लेकर इस शख्स पर जुर्माना भी लग चुका है।

इस शख्स की इच्छा है कि वो न्यूड ही रहे और वो न्यूड बाहर टूरिस्ट प्लेस,फिल्म, कैफे, स्विमिंग पुल, गेम पार्लर जैसी तमाम उन जगहों में जाना चाहता है जहां पर लोग मनोरंजन के लिए जाते हैं। एक बार वह  स्पेन के वेलेसिंया स्थित एक कस्बे में बिना कपड़ों के घूम रहा था। पुलिस ने उसे पकड़कर जुर्माना लगा दिया। इसके खिलाफ वो शख्स कोर्ट चला गया।

दरअसल 1988 से स्पेन में पब्लिक न्यूडिटी लीगल है। 29 वर्ष का अलेजांद्रो कोलोमर जब कोर्ट पहुंचा तो वो सिर्फ बूट पहने हुए था। कोर्ट में भी वह नग्न अवस्था में पहुंचा था। उसने अदालत में  तर्क दिया कि ये जुर्माना वैचारिक स्वतंत्रता के उनके अधिकार का उल्लंघन करता है। इस शख्स ने समाचार एजेंसी को बताया कि 2020 से वह सार्वजनिक रूप से कपड़े उतार कर चल रहा है। नग्न होकर घूमने पर उन्हें अपमान से अधिक समर्थन मिला।

एक बार उन्हें चाकू दिखाकर धमकी दी गई थी। उसने कहा कि जुर्माने का कोई मतलब नहीं है. उन्होंने मुझ पर अश्लील प्रदर्शन का आरोप लगाया। शब्दकोश में अश्लील प्रदर्शन शब्द का मतलब सेक्स से होता है। जबकि मैं तो ऐसा कुछ नहीं कर रहा था। सार्वजनिक नग्नता स्पेन में 1988 से कानूनी है। कोई भी बिना गिरफ्तार किए सड़क पर नग्न होकर चल सकता है, लेकिन वलाडोलिड और बार्सिलोना जैसे कुछ क्षेत्रों ने नग्नता को विनियमित करने के लिए अपने स्वयं के कानून पेश किए हैं। अदालत ने कहा कि अल्दिया में नग्नता को प्रतिबंधित करने वाला कोई कानून नहीं है।

Check Also

बड़ी खबर :7 साल में निर्मित काशीपुर के फ्लाईओवर का “खतरनाक संगीत” किसी बड़े हादसे का संकेत, कैसा है ये संगीत? देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (15 सितंबर 2024) काशीपुर । शहर का बहुचर्चित …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-