@शब्द दूत ब्यूरो (30 जनवरी 2023)
हल्द्वानी । कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने आज देर सांय बनभूलपुरा में अवैध निर्माण की शिकायत मिलने पर आईजी नीलेश आनन्द भरणे के साथ मौके पर स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने बनभूलपुरा लाईन नम्बर 8 व 12 में अवैध रूप से बनाये जा रहे भवनों का निर्माण बिना नक्शे पास कराये जाने पर दोनों भवनों के मौके पर ही ध्वस्तीकरण के आदेश दिये।
इस दौरान मंडलायुक्त दीपक रावत ने नगर निगम तथा प्राधिकरण के अधिकारियों के स्पष्टीकरण के आदेश भी मौके पर दिये। उन्होंने कहा कि अगर नगर निगम एवं प्राधिकरण के अधिकारियों की संलिप्तता पायी गयी तो अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal




