Breaking News

ऊधमसिंहनगर : सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 36 लाख रुपये ठगने वाला शातिर जालसाज पुलिस की गिरफ्त में,देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (23 जनवरी 2023)

रूद्रपुर । सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर खुद को उत्तराखंड सरकार में ऊंची पहुंच रखने वाला बताकर एक शख्स ने 36 लाख रुपये की ठगी कई लोगों से कर ली। इस शातिर ठग को ऊधमसिंहनगर पुलिस ने आज धर दबोचा।

ऊधमसिंहनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टी सी ने आज इस शातिर ठग के कारनामों का एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा किया। गिरफ्तार ठग अजय साहनी अपने शिकार को विश्वास में लेने के लिए हूटर और उत्तराखंड सरकार का बोर्ड लगा कर एक इनोवा गाड़ी से घूमा करता था। पुलिस ने आरोपी के इनोवा गाड़ी को भी सीज कर दिया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए इस आरोपी के खिलाफ खटीमा में पहले भी धारा 420 सहित आईपीसी की कई धाराओं में दो मुकदमे दर्ज है।

एसएसपी ने बताया कि खटीमा के ग्राम नौसर का रहने वाले अजय साहनी  की मुलाकात कुछ दिन पूर्व खटीमा निवासी सुरेश चंद्र से हुई,जिसके बाद अजय साहनी ने सुरेश चंद्र से यह कहा कि अगर आपके कोई रिश्तेदार है तो मैं उनकी सरकारी नौकरी लगवा सकता हू। जिसके बाद सुरेश चंद्र ने अपने 10 रिश्तेदारों को एकत्र किया और अजय साहनी से मिलवाया। अजय साहनी में दो लोगों को सरकारी नौकरी और 8 अन्य लोगों को संविदा पर नौकरी दिलाने के नाम पर काशीपुर के गौतमी हाइट होटल में सुरेश चंद्र से कुल 36 लाख 50 हजार रुपए ले लिए।

शातिर ठग और जालसाज अजय साहनी ने सुरेश चंद्र को दस अलग-अलग नियुक्ति पत्र भी दे दिए। लेकिन जब नियुक्ति पत्र लेकर सुरेश चंद के 10 रिश्तेदार विभागों में उत्साहित होकर नौकरी ज्वाइन करने पहुंचे तो पता चला कि नियुक्ति पत्र फर्जी है। ये जानकर सुरेश चंद्र के पैरों तले जमीन खिसक गई। सुरेश चंद ने  पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। और पुलिस ने पूरे मामले की जांच के बाद अजय साहनी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420467,468 471504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

इस पूरे मामले का खुलासा आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टी सी और एसपी सिटी रूद्रपुर मनोज कत्याल ने संयुक्त रूप से किया।  मामले के खुलासे में खटीमा के प्रभारी निरीक्षक नरेश चौहान और एसएसआई की भूमिका काफी सराहनीय रही।  पुलिस ने आज गिरफ्तार जालसाज को कोर्ट में पेश किया,जहां कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

एसएसपी ने यह भी बताया कि आरोपी अजय साहनी अब तक जालसाजी के माध्यम से करोड़ों रुपए की ठगी कर चुका है और जल्द ही पुलिस अजय साहनी के खिलाफ गैंगस्टर के तहत भी कार्रवाई करेगी। एसएसपी मंजूनाथ टी सी ने बेरोजगार युवकों को सलाह दी कि सरकारी नौकरी दिलाने वाले ऐसे शातिर लोगों के झांसे में न आयें। सरकारी नौकरी की एक प्रक्रिया होती है। उसी प्रक्रिया के तहत आवेदन करें।

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-