Breaking News

हल्द्वानी :एसेंट पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव “शरद कौतिक”का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सफल आयोजन

@गौरव भट्ट

हल्द्वानी (22 जनवरी 2023)। एसेंट पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव पर आयोजित शरद कौतिक में आज विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न शैक्षिक व मनोरंजक सांस्कृतिक, खेलकूद का प्रदर्शन किया। छात्र छात्राओं की प्रतिभा प्रदर्शन से वहाँ उपस्थित लोगों ने जमकर सराहना की।

शरद कौतिक का शुभारंभ कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने किया। उन्होंने कहा कि छात्रों को प्रतिभासंपन्न बनाने में शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। स्वस्थ और उत्कृष्ट शिक्षा से एक स्वस्थ समाज का निर्माण होता है। श्री भगत ने इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी में दर्शाये गये माडलों की भी सराहना की।

एसेंट पब्लिक स्कूल के प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दिनेश नैनवाल ने कहा कि यह उत्सव विद्यालय के एक और वर्ष आगे बढ़ने की खुशी का सूचक है तथा पूरे वर्ष आयोजित सभी पाठ्यचर्या, सह-पाठ्यचर्या और पाठ्येतर गतिविधियों में विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना हेतु सहयोगी है।

शरद कौतिक में विद्यालय के कक्षा प्राइमरी से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें विज्ञान प्रदर्शनी, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि विभिन्न प्रतिभाओं का प्रदर्शन करने के साथ-साथ खाद्य पदार्थों के एवं मनोरंजक खेलों के स्टाल भी लगाए गए। विभिन्न खेलों के विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार भी दिए गए।

विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष  दिनेश चंद्र नैनवाल, सचिव  श्रीमती चंपा, प्रधानाचार्य महोदय  श्रीप्रकाश मिश्रा, उप प्रधानाचार्या  श्रीमती भावना जोशी ने सभी अतिथियों व अभिभावकों का स्वागत किया। शरद कौतिक में पहुंचे अभिभावकों व उपस्थित लोगों ने आयोजन को सराहा।

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-