Breaking News

काशीपुर :एक कांग्रेसी विधायक जिसने अपनी सात गांव की जमीन दान कर दी, आज दिया शहर ने उन्हें सम्‍मान, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (22 जनवरी 2023)

काशीपुर । काशीपुर के एक ऐसे विधायक जो सात गांव के जमींदार थे लेकिन उन्होंने अपनी सारी जमीन गरीबों को बांट दी और अपने लिए केवल एक छोटा भूखंड रखा।

आज के दौर में ये अविश्वसनीय और कपोल कल्पित कहानी मात्र जान पड़ती है। लेकिन ये कोई कहानी नहीं एक हकीकत है। जी हाँ, ऐसे विधायक थे स्व लक्ष्मण दत्त भट्ट जो 1957 में कांग्रेस के विधायक रहे थे। काशीपुर का राजकीय चिकित्सालय उन्हीं के नाम पर लक्ष्मण दत्त भट्ट राजकीय चिकित्सालय के नाम से जाना जाता है। आज यहाँ राजकीय चिकित्सालय में देवभूमि पर्वतीय महासभा तथा मशहूर चिकित्सक डॉ यशपाल रावत के सहयोग से उनकी प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया गया।

इस मौके पर स्व लक्ष्मण दत्त भट्ट के नाती डॉ अजय पंत ने अनावरण समारोह में उनसे जुड़े संस्मरण साझा किये। डॉ पंत ने बताया कि दो बार के विधायक रहे उनके नाना स्व लक्ष्मण दत्त भट्ट सात गांव के जमींदार थे। जमींदारी उन्मूलन एक्ट के आने से पहले उन्होंने अपन सारी जमीन लोगों को दान कर दी। हालांकि स्वयं के लिए उन्होंने एक छोटा सा भूखंड रखा। डॉ पंत बताते हैं कि उनके नाना दो बार के विधायक रहने के बावजूद विनम्र और सरल व्यक्तित्व के स्वामी रहे। ईमानदारी और जीवन में शुचिता को महत्व देते थे।

डॉ पंत ने बताया कि वह कांग्रेस के सदस्य थे लेकिन जब उन्होंने राजनीतिक भ्रष्टाचार को देखा तो सक्रिय राजनीति से वह विमुख हो गये। तीसरी बार उनसे चुनाव लड़ने को कहा गया तो उन्होंने यह कहते हुए इंकार कर दिया कि राजनीति इतनी भ्रष्टाचार से सराबोर हो गयी है कि वह चुनाव नहीं लड़ना चाहते। यहां तक कि तत्कालीन कांग्रेस के दिग्गज नेता पं गोविन्द बल्लभ पन्त के कहने के बावजूद उन्होंने अपना इरादा नहीं बदला।

एक संस्मरण में डॉ अजय पंत ने बताया कि सन् 1960 के दशक में यहाँ चिकित्सालय में एक्सरे मशीन के लिए कुछ लोग उनके पास पहुंचे। उस समय उनक नानी से उन लोगों ने कहा कि अस्पताल में एक्सरे मशीन के लिए पैसे चाहिए। डॉ पंत की नानी ने जब यह बात स्व लक्षमण दत्त भट्ट को बताई तो उस दौर में उन्होंने 20000 रूपये एक्सरे मशीन के लिए दे दिये।

स्व लक्षमण दत्त भट्ट के इन प्रेरणादायक संस्मरणों को सुनकर समारोह में मौजूद सभी लोग उनके प्रति श्रद्धा से भर उठे और करतल ध्वनि से उन्हें स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

स्व लक्षमण दत्त भट्ट की प्रतिमा यहां देवभूमि पर्वतीय महासभा के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जीना महासचिव योगेश जोशी व संपूर्ण कार्यकारिणी तथा विशेष रूप से डा यशपाल रावत ने अपनी पत्नी स्व डॉ गीता रावत की स्मृति में स्थापित की है।

प्रतिमा का अनावरण उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री कैलाश गहतोड़ी, मेयर श्रीमती ऊषा चौधरी, पर्वतीय महासभा के पूर्व अध्यक्ष बी डी कंडवाल, कांग्रेस नेता मनोज जोशी, डॉ यशपाल रावत, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ गिरीश चंद्र तिवारी ने किया।

इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख गणमान्य लोगों में पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, खिलेंद्र चौधरी, के के अग्रवाल एडवोकेट, डॉ दीपिका गुडिया आत्रेय,महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल, कांग्रेस नेत्री इंदुमान, अलका पाल, राजकीय चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ कैमाश राणा, डॉ बी सी जोशी, डॉ एस पी गुप्ता, डॉ रवि सिंघल, डॉ श्रीमती जे नरुला, पार्षद पुष्कर बिष्ट, शिवालिक होली माउण्ट एकेडमी के एम डी बसंत बल्लभ भट्ट, भाजपा के जिला महामंत्री मोहन बिष्ट, अनिल शर्मा, चंद्र भूषण डोभाल,कांग्रेस नेता विमल गुड़िया, सुशील गुड़िया, आर एस नेगी, लायंस क्लब सिटी के अध्यक्ष सुरेश शर्मा, अर्पित मेहरोत्रा, त्रिलोक अधिकारी, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, आनंद नेगी, प्रकाश खनुलिया, आर सी त्रिपाठी, सुरेश चंद्र जोशी, राजेन्द्र सिंह रावत, एस पी गुप्ता, राजेन्द्र प्रसाद उपाध्याय, गोविन्द सिंह रावत, मणिराम शास्त्री, पंकज पंत, मनोज भंडारी आदि मौजूद रहे।

 

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-