Breaking News

काशीपुर में पठान मूवी पर रार जारी :राम मेहरोत्रा जी, दीपक बाली से वाकयुद्ध बंद करें, भाजपा नेता ने पत्र भेज दी सलाह

@शब्द दूत ब्यूरो (17 जनवरी 2023)

काशीपुर । शाहरुख खान की चर्चित मूवी पठान को लेकर शहर में उठा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। तमाम भाजपा के स्थानीय नेताओं के निशाने पर पार्टी के वरिष्ठ नेता राम मेहरोत्रा हैं।

दरअसल पीसीयू चेयरमैन और दिग्गज भाजपा नेता राम मेहरोत्रा के मल्टीप्लेक्स में पठान मूवी का प्रदर्शन होगा। जबकि पूरे देश के साथ काशीपुर के भाजपा व हिंदूवादी संगठन के नेता इस मूवी के प्रदर्शन का विरोध करने पर आमादा हैं।

भाजपा के स्थानीय प्रखर नेता कृष्ण कुमार अग्रवाल भी पठान मूवी के विरोध में खुलकर सामने आ गये हैं। उन्होंने इस फिल्म का प्रदर्शन न करने के लिए भाजपा नेता राम मेहरोत्रा को एक पत्र लिखा है।

पत्र के माध्यम से उन्होंने भाजपा नेता राम मेहरोत्रा को सलाह दी है कि  शाहरूख खान अभिनीत फिल्म ‘पठान को लेकर  दीपक बाली और अपने बीच में किसी भी प्रकार के वाक युद्ध से बचें।  यदि फिल्म के प्रदर्शन को लेकर हम आपसी मतभेदों में घिर गये या एक दूसरे की खामियां उजागर करते रहे तो हमारे बारे में कोई अच्छा कहेगा और कोई बुरा कहेगा । इसलिये मात्र उम्र में आपसे बड़ा होने के कारण एक सुझाव देने का दुःसाहस किया है।

जहाँ तक फिल्म में दर्शाये गये चित्रों या अपने पौराणिक भगवा रंग, जो हमारी प्राचीनतम संस्कृति की पहिचान है, ऋषि मुनियों ने जिसे धारण किया और जिससे हम ऊर्जा प्राप्त करते हैं, हमारा प्रेरणा स्त्रोत है, देश के लिये बलिदान होने वाले असंख्य वीरों ने जिसे धारण किया और अमर हो गये, उस परम पवित्र भगवा रंग का, फिल्म निर्माताओं ने घोर अपमान तो किया ही है जिसका दण्ड तो उन्हें मिलना ही चाहियें

हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि अपने पूर्वजों की भावनाओं का आदर करते हुए आप भी फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लग सके, के मार्ग में अपना सहयोग देकर राष्ट्रीय विचारधारा वाले राष्ट्रभक्तों की पंक्ति में स्थान बनाएं।

   

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-