नैनीताल। सेंचुरी पेपर मिल द्वारा फैलाए जा रहे प्रदूषण की जांच के लिए जिलाधिकारी ने छह सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। यह समिति 15 सितंबर तक इस मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। बता दें कि लंबे समय से बिंदुखत्ता के लोग जल , वायु व ध्वनि प्रदूषण पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं। वह घोड़ा नाला पश्चिमी राजीव नगर बिंदुखत्ता ,लालकुआं आदि क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण संघर्ष समिति बिंदुखत्ता ने जिलाधिकारी नैनीताल के निर्णय का स्वागत किया है। समिति में प्रभागीय वन अधिकारी पूर्वी तराई, उपजिलाधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, क्षेत्रीय प्रबन्धक प्रदूषण बोर्ड, तथा अधिशासी अभियंता जल संस्थान को नामित किया गया है। 






Check Also
काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स
🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal