Breaking News

जोशीमठ मामले में तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कोर्ट ने याचिका पर लगाई फटकार

@शब्द दूत ब्यूरो (10 जनवरी, 2023)

सुप्रीम कोर्ट ने जोशीमठ मामले पर तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया है, सुप्रीम कोर्ट ने इसपर सुनवाई के लिए अब 16 जनवरी की अगली तारीख दी है। मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा की पीठ जोशीमठ मामले की सुनवाई कर रही है, इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को फटकार लगाते हुए कहा कि हर मामले में सुप्रीम कोर्ट आने की आवश्कता नहीं है, इस पर लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित संस्थाएं लगातार काम कर रही हैं।

याचिकाकर्ता का साफ तौर पर कहना था कि जोशीमठ में आज जो भी हो रहा है वह खनन, बड़ी-बड़ी परियोजनाओं का निर्माण और उसके लिए किए जा रहे ब्लास्ट के चलते हो रहा है, यह बड़ी आपदा का संकेत है। साथ ही ये भी कहा था कि नगर में लंबे समय से भू-धंसाव हो रहा है, और लोग इसको लेकर लगातार आवाज उठाते आ रहे हैं लेकिन सरकार की ओर से इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। इसका खामियाजा आज एक एतिहासिक, पौराणिक व सांस्कृतिक नगर और वहां रहने वाले लोगों को झेलना पड़ रहा हैं।

याचिकाकर्ता स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने सुप्रीम कोर्ट में अपील करते हुए कहा था कि मामले में तत्काल सुनवाई की बहुत आवश्यकता है और इस संकट को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाना चाहिए, जिस पर मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा की पीठ ने मंगलवार यानी आज की तारीख दी थी लेकिन अब अदालत ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है।

   

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-