Breaking News

ब्रेकिंग :उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा का पूरा कार्यक्रम यहाँ देखें

@शब्द दूत ब्यूरो (06 जनवरी, 2023)

रामनगर ।  उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद्, रामनगर (नैनीताल) के सभागार में सभापति उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् की अध्यक्षता में वर्ष 2023 के हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा कार्यक्रम के निर्धारण हेतु परीक्षा समिति की बैठक हुई। सचिव नीता तिवारी ने बैठक की जानकारी दी है।

बैठक में निर्णय लिया गया कि उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद्, रामनगर (नैनीताल) द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिट परीक्षाएं दिनांक 16 मार्च, 2023 से आरम्भ होकर 06 अप्रैल 2023 को समाप्त होंगी। हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट 2023 की प्रयोगात्मक परीक्षाएं दिनांक 01 फरवरी, 2023 से 28 फरवरी, 2023 के मध्य सम्पादित किये जाने पर परीक्षा समिति द्वारा सहमति प्रदान की गई। बैठक में परिषद के सभापति  आर0के0 कुवर, सचिव डॉ० नीता तिवारी, प्रभारी अपर निदेशक  अम्बा दत्त बलोदी एवं परीक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

ये है पूरा परीक्षा कार्यक्रम

   

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-