Breaking News

उत्तर प्रदेश के बागपत में “हाफ टी शर्ट” वाले राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (04 जनवरी 2023)

बागपत। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर भाजपा उनकी टी शर्ट पर क्यों चर्चा कर रही है? दरअसल राहुल की इस यात्रा में जिस तरह से जनसैलाब उमड़ रहा है उससे क्या भाजपा चिंता में पड़ गई है। जानकारों का मानना है कि उन्हें मिल रहे जनसमर्थन से भाजपा आश्चर्य में पड़ गई है। ऐसे में राहुल गांधी को लेकर भाजपा अपनी सोची समझी रणनीति के तहत एक प्रोपेगेंडा फैला रही है ताकि कांग्रेस और उसके नेताओं के खिलाफ माहौल बना सके। उत्तर प्रदेश के बागपत में पहुंची राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में मिले समर्थन का नतीजा है कि भाजपा फिर उन पर हमलावर हो गई है।

आज दूसरे दिन भारत जोड़ो यात्रा  बागपत के मवीकलां से हो गई है। भारत जोड़ो यात्रा में मवीकलां पहुंचे वरिष्ठ नेताओं ने यात्रा को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। दूसरी ओर भाजपा सरकार पर हमला भी बोला है। राहुल गांधी की एक झलक देखने को युवाओं का सैलाब उमड़ रहा है। चारों ओर भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत किया जा रहा है।

कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि भाजपा धर्म और जाति के नाम पर तोड़ने की राजनीति करती रही है। कांग्रेस सभी को जोड़ने का काम करती है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘यात्रा से कोई वोट मांगने नहीं आया। बल्कि इसका मकसद नफरत छोड़ो, भारत जोड़ना है।’ उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा धर्म और जाति के नाम पर लड़ाकर लोगों को तोड़ने का काम करती रही है।

वहीं दूसरी ओर यूपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय उर्फ लल्लू ने कहा कि यात्रा कश्मीर तक जाएगी। यात्रा में राहुल गांधी ने प्रतिदिन मजदूरों, किसानों, गरीबों और अन्य वर्गों से बातचीत की। उनकी समस्याओं को सुना। राहुल गांधी ने नफरत की राजनीति खत्म करने और प्यार मोहब्बत की राजनीति शुरू करने का काम किया है। भारत जोड़ो यात्रा को जिस मकसद से शुरू किया है वह पूरा होता दिख रहा है।

5 डिग्री तापमान में दिखा राहुल गांधी का जोश
कड़ाके की ठंड में राहुल गांधी का जोश कम नहीं पड़ा है। बागपत में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री है। इसके बाद भी राहुल का जज्बा कम नहीं दिख रहा है। राहुल गांधी यात्रा में कड़ाके की सर्दी के बाद भी टी-शर्ट पहन तेज चाल से चल रहे है। अन्य नेता व कार्यकर्ता उनके साथ तेजी से आगे बढ़ रहे है।

राहुल गांधी पहली बार बागपत में हैं। राहुल को देखने के लिए भीड़ उमड़ रही है। युवाओं में राहुल को लेकर काफी क्रेज दिखाई दे रहा है। राहुल गांधी की झलक पाने को हर कोई बेताब है। युवाओं का कहना है कि राहुल बागपत में हैं और यह उनको देखने का मौका है। अगर चूक गए तो पता नहीं दोबारा ऐसा मौका मिलेगा या नहीं।

   

Check Also

मेयर दीपक बाली की कार्यशैली से प्रभावित छात्रा आन्या मेहरोत्रा बनेगी काशीपुर की एक दिन की महापौर, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (16 मार्च 2026) काशीपुर। राजनेताओं की अच्छी कार्यशैली …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-