Breaking News

बड़ी खबर :जय श्री राम के नारों के साथ भाजपा नेता का चार मंजिला आलीशान होटल डायनामाइट से उड़ा दिया, क्या है मामला जानिये? देखिए वीडियो

हत्या का आरोप है भाजपा नेता पर।

@शब्द दूत ब्यूरो (04 जनवरी 2023)

भोपाल। हत्या के आरोपी भाजपा नेता के आलीशान होटल को प्रशासन ने डायनामाइट से उड़ा दिया। इससे पहले भारी मात्रा में पुलिस बल व प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर होटल को अपने कब्जे में ले लिया था।

घटनाक्रम के अनुसार सागर में भाजपा नेता मिश्री चंद गुप्ता समेत कुछ लोगों ने बीती 22 दिसंबर को थार जीप से सागर शहर के मकरोनिया में एक युवक की सरेआम कुचल कर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में भारतीय जनता पार्टी के नेता मिश्री चंद्र गुप्ता सहित कुल 8 आरोपियों को नामजद किया गया था। इनमें से 5 की गिरफ्तारी हो गई है जबकि भाजपा नेता मिश्री चंद्र गुप्ता सहित 3 आरोपी फरार बताए गए हैं। उधर इस घटना के बाद भाजपा ने आरोपी भाजपा नेता को निष्कासित कर दिया था।

मिश्री चंद गुप्ता के चार मंजिला आलीशान होटल को ध्वस्त करने के लिए होटल में 60 डायनामाइट लगाए गए। बीती रात लगभग 7:30 बजे ब्लास्ट किया गया और मात्र 7 सेकंड में पूरा होटल मलबे में तब्दील हो गया।

बताया जा रहा है कि आरोपी मिश्रीचंद गुप्ता और उसके परिवार की होटल जयराम पैलेस मकरोनिया चौराहे के पास स्थित है। चार मंजिला होटल का निर्माण अवैध बताया गया। इसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मंगलवार को होटल तोड़ने की कार्रवाई करने पहुंची।

इस दौरान कलेक्टर दीपक आर्य, एसपी तरुण नायक, एसडीएम, तहसीलदार ने निरीक्षण किया। उन्होंने होटल के आसपास के लोगों को हटवाया। साथ ही, होटल तोड़ने की कार्रवाई शुरू कराई गई। इस दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा।मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। इनमें से 5 आरोपी वकीलचंद गुप्ता, लवी गुप्ता, लकी गुप्ता, हनी गुप्ता और आशीष मालवीय गिरफ्तार हो चुके हैं। वहीं, भाजपा से निष्कासित आरोपी मिश्रीचंद गुप्ता, जितेन्द्र गुप्ता और धर्मेंद्र गुप्ता फरार हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने उनके पोस्टर चस्पा कराए हैं। सूचना देने और गिरफ्तार कराने वाले को एक-एक हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की गई है।

   

Check Also

हर्बल और जड़ी-बूटी सेक्टर में नवाचार व मार्केटिंग पर जोर: मुख्यमंत्री धामी ने दिए निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (05 दिसंबर 2025) देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-