घायल एआरटीओ की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है।
@शब्द दूत ब्यूरो (03 जनवरी 2023)
प्रयागराज । चैकिंग के दौरान एक तेज रफ्तार कार ने एआरटीओ प्रवर्तन को कुचल दिया। उनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। उन्हें इलाज के लिए मेदांता रैफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार एआरटीओ प्रवर्तन भूपेश कुमार गुप्ता आज सुबह नए यमुना पुल पर अपनी टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। पांच बजे एक गाड़ी के नंबर प्लेट का फोटो खींचने के लिए जैसे ही वह सड़क पार कर रहे थे कि तेज रफ्तार एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में एआरटीओ दूर गिरे। उनके सिर में गंभीर चोट आई है। आनन फानन में उन्होंने जीवन ज्योति हास्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां हालत नाजुक देख उन्हें लखनऊ मेदांता के लिए रेफर कर दिया गया है।
अस्पताल के चिकित्सकों के बताया कि उनकी हालत नाजुक है और शुरुआती 15 दिन एआरटीओ के लिए अहम हैं। उधर घटना की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। डीएम, आरटीओ सहित तमाम अफसर मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया है। पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal

