@शब्द दूत ब्यूरो (03 जनवरी 2023)
काशीपुर । पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक आज ठीक 12 बजे मॉक ड्रिल शुरू हुई। यहाँ आईजीएल में गैस रिसाव की सूचना मिली। सूचना के अनुसार इथाईलीन ऑक्साइड गैस रिसाव हुआ है। इस दौरान वहाँ 6 कार्मिकों के कार्यरत होने की सूचना भी है हालांकि अभी तक किसी के भी घायल/जनहानि होने की सूचना नहीं मिली है। कंपनी ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। अभी जिला प्रशासन से कंपनी ने कोई मदद नहीं मांगी है।
चौंकिए मत दरअसल ये सब एक मॉक ड्रिल का हिस्सा है। आपदा या गैस रिसाव के हालात में किस तरह से बचाव एवं राहत कार्य किया जाना चाहिए उसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा एक पूर्वाभ्यास किया जा रहा है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal

