Breaking News

काशीपुर में निर्दयी व्यक्ति ने दो बच्चों के साथ मारपीट कर चाकू से उंगलियां काटी, आरोपी पुलिस हिरासत में

@शब्द दूत ब्यूरो (02 जनवरी 2023)

काशीपुर। दो साल से लिव इन रिलेशन में एक महिला के साथ रह रहे व्यक्ति ने दो बच्चों को निर्दयतापूर्वक चाकू से हमला कर उंगलियाँ काट दी।

घटना आइटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम हिम्मतपुर की है। बताया जाता है कि राजीव नामक एक व्यक्ति ने पहले दो मासूम बच्चों के हाथ बांधकर मारपीट की। इतना ही नहीं मारपीट करने के बाद उसने चाकू से दोनों बच्चों की अंगुलियां काट दी। जिससे दोनों खून से लथपथ हो गये। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के मुताबिक ग्राम हिम्मतपुर निवासी सीमा पत्नी स्व. राजेन्द्र ने राजीव नाम के एक व्यक्ति को अपने घर में रखा है। बताया जाता है कि राजीव  करीब दो साल से सीमा के साथ रह रहा है।  सीमा के तीन बच्चे अविनाश 15 , पायल 14  , तथा ओम 10 है।

घटनाक्रम के अनुसार  राजीव ने ओम व पायल के हाथ बांधकर पहले मारपीट की, इसके बाद दोनों की अंगुलियों को चालू से काट दिया। जिससे दोनों लहुलूहान हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची आइटीआई थाना पुलिस ने घायल दोनों मासूमों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जब यह घटना घटी तो बच्चों की मां सीमा काशीपुर में कहीं काम करने गई हुई थी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।  पीड़िता ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

   

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-