Breaking News

उत्तराखंड में बड़ा हादसा :नये साल का जश्न मनाकर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, तीन की मौत

@शब्द दूत ब्यूरो (01 जनवरी 2023)

चमोली। नये साल का जश्न मनाकर लौट रहे तीन युवकों की कार हादसे में दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार कार से चार लोग दुआ से सिंद्रवाणी जा रहे थे। ये लोग नए साल का जश्न मनाकर घर लौट रहे थे। रास्ते में  कार अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान चलाया लेकिन एक युवक ने  मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि एक युवक ने गौचर अस्पताल में और एक की हायर सेंटर ले जाते वक्त मौत हो गई। इस हादसे में  चौथे युवक को मामूली चोटें आईं हैं। चारों युवक नए साल की पार्टी मना कर घर लौट रहे थे। घटना बीती शाम करीब सवा 6 बजे की बताई जा रही है।

जब इस हादसे की जानकारी कोतवाली कर्णप्रियाग को मिली तो गौचर चौकी प्रभारी मय पुलिस बल व एसडीआरएफ की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान चलाया। पुलिस से  के मुताबिक अर्टिगा (UK11 TA 2811) कार लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिरी हुई थी।। इस हादसे में मृतकों में सौरभ पुत्र दिनेश सिंह, निवासी- ग्राम दुआ, तहसील कर्णप्रयाग, रविंद्र पुत्र बलबीर सिंह, निवासी- ग्राम दुआ, तहसील कर्णप्रयाग, पवन पुत्र तारेंद्र सिंह, निवासी सिन्द्रवाणी, तहसील कर्णप्रयाग की मौत हो गई जबकि वीरेंद्र पुत्र शीशपाल सिंह, निवासी- ग्राम दुआ, तहसील कर्णप्रयाग घायल है।

   

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-