Breaking News

खुलासा – क्यों मर रहे हैं भाजपा नेता? कारण जानकर चौंक जायेंगे

भोपाल। हाल के कुछ दिनों में भाजपा के तमाम नेताओं के निधन में विपक्ष की साजिश का खुलासा किया है। और ये खुलासा किसी और ने ही भाजपा की फायर ब्रांड नेता साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कर ही दिया। साध्वी ने कहा कि भाजपा नेताओं की लगातार मौत के पीछे देश की विपक्षी पार्टियां हैं। विपक्ष तांत्रिक अनुष्ठान कर के एक एक कर भाजपा नेताओं को मरवा रहा है। 

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर के निधन पर श्रद्धांजलि देने आईं सासंद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के इस अजीबोगरीब खुलासे के बयान से उनकी पार्टी की स्थिति एक बार फिर अजीब हो गई है। 

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के निधन पर प्रज्ञा ने कहा कि इसके पीछे विपक्ष का हाथ है, वह पार्टी के नेताओं पर तांत्रिक क्रिया कर रहा है। प्रज्ञा ने यह बयान  प्रदेश भाजपा कार्यालय में पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली और मप्र के पूर्व सीएम बाबू लाल गौर की श्रद्धांजलि सभा में बोल रही थीं।

प्रज्ञा ने कहा- भाजपा के जिन वरिष्ठ नेताओं का पिछले दिनों निधन हुआ, उसके पीछे विपक्ष का हाथ है। भाजपा को नुकसान पहुंचाने के लिए विपक्ष “मारण शक्ति’ (तांत्रिक क्रिया) का प्रयोग कर रहा है।

अपनी बात को सत्य साबित करने के लिए प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि जब मैं लोकसभा चुनाव लड़ रही थी, उस समय एक महाराजजी मेरे पास आए थे। उन्होंने कहा कि आप अपनी साधना को कम मत करना। साधना का समय बढ़ाते रहना। बहुत बुरा समय है, विपक्ष एक ऐसा कार्य कर रहा है, ऐसी मारण शक्ति का प्रयोग कर रहा है, जिससे भाजपा को नुकसान हो। निश्चित रूप से भाजपा के कर्मठ, योग्य और ऐसे लोगों पर असर करेगा, जो भाजपा को संभालते हैं।साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि मैं यह बात भूल गई थी, लेकिन अब जब मैं ये देखती हूं कि हमारी पार्टी के नेता यूं एक के बाद एक जा रहे हैं तो मुझे लग रहा है कि कहीं ये सच तो नहीं? मगर ये सच है कि हमारा शीर्ष नेतृत्व हमारे बीच से असमय जा रहा है।

जिस वक्त प्रज्ञा ठाकुर यह बोल रही थीं वहीं पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह, सांसद प्रभात झा, कैलाश विजयवर्गीय, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव सहित प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद थे। राकेश सिंह ने कहा कि प्रज्ञा ठाकुर के इस बयान को राजनीतिक चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए।


Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बड़ी खबर :7 साल में निर्मित काशीपुर के फ्लाईओवर का “खतरनाक संगीत” किसी बड़े हादसे का संकेत, कैसा है ये संगीत? देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (15 सितंबर 2024) काशीपुर । शहर का बहुचर्चित …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-