Breaking News

ऋषभ पंत कार दुर्घटना :हादसे वाली जगह का खौफनाक मंजर, बड़ी अनहोनी टली,राज्य सरकार करायेगी समुचित उपचार देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (30  दिसंबर 2022)

रूड़की। भारतीय टेस्ट खिलाड़ी ऋषभ पंत की कार जिस जगह दुर्घटनाग्रस्त हुई है वहाँ का मंजर देखकर आपका दिल दहल जायेगा।

यह दुर्घटना सुबह साढ़े पांच बजे की बताई जा रही है। पंत अपनी मां को बिना बताये उनसे मिलने आ रहे थे। इस बीच झपकी लगने से ये हादसा हो गया। दुर्घटना के समय ऋषभ कार में अकेले थे। खास बात यह रही कि वह खुद ही कार का शीशा तोड़ कर बाहर निकले थे। वर्ना जिस तरह से कार जलकर खाक हुई है उससे कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

उधर मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने वाहन दुर्घटना में घायल क्रिकेटर  ऋषभ पंत के बारे में अधिकारियों से जानकारी लेते हुए उनका समचित ईलाज की सभी सम्भव व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने ऋषभ पंत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि उनके ईलाज का सारा व्यय राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। अगर एयर एम्बुलेंस की आवश्यकता होती है तो उसकी भी व्यवस्था की जाए। भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का प्रातः लगभग 5:30 बजे कोतवाली मंगलोर क्षेत्रांतर्गत मोहम्मदपुर जट के पास एक्सीडेंट हो गया था। मौके पर 108 व हरिद्वार पुलिस द्वारा घायल को सर्वप्रथम रुड़की अस्पताल में शिफ्ट किया तत्पश्चात देहरादून रेफर किया गया है।

 

   

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-