Breaking News

सेहत की बात :शीतलहर के दौरान कैसे रखे अपने आप को स्वस्थ ,प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ रजनीश शर्मा को सुनिये, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो(26 दिसंबर 2022)

काशीपुर । देश व प्रदेश में भारी शीतलहर शुरू हो गई है। लोगों को इस दौरान काफी एहतियात बरतने की आवश्यकता है। खासकर विभिन्न बीमारियों से ग्रसित लोगों और बच्चों को शीतलहर के दौरान ठंड में विशेष बचाव करना जरूरी है।

क्षेत्र के जाने माने होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ रजनीश कुमार शर्मा से शब्द दूत ने भारी ठंड के दौरान स्वास्थ्य की दृष्टि से बरती जाने वाली सावधानियों और दिक्कतों को लेकर बातचीत की। डॉ रजनीश शर्मा कहते हैं कि ठंड के मौसम में हमारे शरीर खास तौर पर प्रभावित होता है। मौसम परिवर्तन की वजह से शरीर को सर्दी के मुताबिक ढलने में कुछ समय लगता है। ऐसे में जैसे जैसे शीत का प्रकोप बढ़ता है वैसे वैसे  शरीर को गर्म रखने के लिए अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है।

वहीं डॉ रजनीश शर्मा इस मौसम में ह्रदय रोगियों को विशेष एहतियात बरतने की सलाह देते हैं। उन्होंने कहा कि नियमित मार्निंग वाक करने वालों को कोहरे की स्थिति में कभी भी बाहर नहीं निकलना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि ह्रदय रोगियों को ठंड में ह्रदयाघात का ज्यादा खतरा रहता है।

 

   

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-