@शब्द दूत ब्यूरो (24 दिसंबर 2022)
बस्ती। यहाँ एक अनोखा टॉयलेट खूब चर्चाओं में हैं। कुछ अधिकारियों ने ग्राम प्रधान के साथ मिलकर ऐसा टॉयलेट बना दिया जहाँ एक साथ दो लोग निवृत्त हो सकते हैं।
आपको बताते हैं कि बस्ती जिले में में सरकारी अधिकारियों और ग्राम प्रधान की मिलीभगत से नएक ही कमरे में दो टॉयलेट सीट बनवा दी गई। मजे की बात यह है कि टॉयलेट में दरवाजा भी नहीं लगाया। हालांकि मामला सामने आने के बाद अब इसमें सुधार कर दिया गया है। लेकिन भ्रष्टाचार का यह टॉयलेट जीता जागता सूबूत बन गया है।
यह टॉयलेट बस्ती मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर कुदरहा ब्लॉक क्षेत्र के गौराधूंधा गांव में ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी द्वारा एक ही कमरे में दो टॉयलेट सीट लगा दी है। इन तस्वीरों को देख आप खुद अचरज में पड़ जायेंगे कि भाई ऐसा कौन कर सकता है? लेकिन ऐसा बस्ती के एक गाँव के प्रधान और सेक्रेटरी ने किया है। इस सामुदायिक शौचालय को लेकर ग्रामीणों ने शिकायत की तो लोगों की आंखें खुली।
बाद में पंचायतराज अधिकारी नम्रता शरण ने बताया कि दोषी सेक्रेटरी को नोटिस जारी कर दी गई है और सख्त निर्देश दिए गए हैं।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal

