Breaking News

ऊधमसिंहनगर में पुलिस को बड़ी कामयाबी, भारी मात्रा में हथियारों समेत दो दबोचे, एसएसपी ने टीम को 10000 रूपये का इनाम घोषित किया, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (08 दिसंबर 2022)

उधमसिंहनगर। जिले में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। अवैध हथियारों समेत पुलिस ने दो तस्करों को धर दबोचा।

मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी मंजूनाथ टी सी ने आज पत्रकारों को पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संदिग्धों की चैकिग तथा अवैध शराब, स्मैक, चरस, अवैध शस्त्रों की बरामदगी हेतु थाना स्तर पर प्रभारी निरीक्षक किच्छा द्वारा उ0नि0 सुनील सुतेड़ी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।  7 दिसंबर को इस अभियान के तहत एक मुखबिर की सूचना पर पिपलिया मोड़ पर सदिग्धों की चैकिंग के दौरान कलकत्ता फार्म जाने वाले तिराहे पर सामने से एक मो0 सा0 UK06-AG-3691 को रोका गया। मोटरसाइकिल पर दो लोग बैठे थे। पुलिस टीम ने जब उनकी तलाशी ली तो चालक व पीछे बैठे व्यक्ति से चार देशी पिस्टल 32 बोर व 03 अदद देशी तमन्चे 315 बोर, 20 कारतूस जिन्दा 315 बोर व 56 कारतूस जिन्दा 32 बोर बरामद हुए। पकड़े गये व्यक्तियों में चालक शमशेर सिंह उर्फ शेरा पुत्र अमर सिंह निवासी रिसौली फार्म थाना बहेडी जिला बरेली उम्र 23 वर्ष व पीछे सवार दुसरे व्यक्ति ने अपना नाम स्मित सिंह उर्फ मन्नी पुत्र अमरजीत सिंह निवासी दोपहरिया थाना पुलभट्टा ऊधमिंहनगर उम्र 19 वर्ष बताया।

पुलिस ने कड़ी पूछताछ की तो इन लोगों ने बताया कि यह तमन्चे, पिस्टल व कारतूस ग्राम दरियाईगंज एटा से सुरजीत सिंह नाम के व्यक्ति से खरीदकर लाते है। सुरजीत सिंह को हमने 01 लाख रूपये नकद दिये तथा बांकी रकम माल बिक जाने के बाद तय हुआ था। माल को हम किच्छा पुलभट्टा, सितारगंज, शाक्तिफार्म, रूद्रपुर आदि जगहों पर डिमाण्ड पर ले जाते है और ऊंचे दामों पर बेचते है 01 पिस्टल हमें 25000/- हजार की मिलती है वहा से लाकर हम उसे 50,000/- हजार तक बेचते है व 01 तमन्चा हमें 5000/- हजार का मिलता है वह हम इसे यहाँ 12000/- हजार तक बेचते है। ये लोग पिछले 01 साल से इस काम में लगे हुए है और भिन्न-भिन्न व्यक्तियों को पिस्टल बेच चुके है जिनके बारे में गहनता से पूछताछ कर जानकारी की जा रही है।

एसएसपी ने हथियारों के तस्करों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम को 10000 रूपये का इनाम घोषित किया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :विवाह समारोह में गये युवक की बाइक बाबा रिसॉर्ट से चोरी, सीसीटीवी में संदिग्ध युवक कैद

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) काशीपुर। मानपुर रोड स्थित बाबा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-