बख़्शीश भी आनलाइन चलेगी अब?
@शब्द दूत ब्यूरो (02 दिसंबर, 2022)
इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक कोर्ट के अर्दली (जमादार) ने टिप मांगने के लिए अनोखा तरीका अपनाया। कोर्ट के जमादार ने टिप मांगने के लिए अपनी कमर पर पेटीएम का बारकोड लगा लिया और फिर उसके जरिए वकीलों से टिप मांगने लगा। वहीं कमर पर पेटीएम क्यूआर कोड के जरिए टिप मांगने वाले जमादार की ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। इसके बाद कोर्ट ने उसे निलंबित कर दिया।
वकीलों से ऑनलाइन बख्शीश लेने वाले हाईकोर्ट जज के अर्दली (जमादार) राजेंद्र कुमार को मुख्य न्यायाधीश जस्टिस राजेश बिंदल के आदेश पर निलंबित कर दिया गया। मुख्य न्यायाधीश ने वायरल फोटो को गंभीरता से लिया और कार्यवाही करने का आदेश दिया। जिस पर हाईकोर्ट के महानिबंधक आशीष गर्ग निलंबन आदेश दिया है।
निलंबन अवधि के दौरान राजेंद्र कुमार नजारत सेक्शन से संबद्ध रहेगा और अब कोर्ट की अनुमति के बिना अपना स्टेशन भी नहीं छोड़ सकेगा। इस दौरान उसे निलंबन भत्तों का भुगतान होता रहेगा।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal