उत्तरकाशी। आपदा राहत में लगा एक और हेलीकॉप्टर आज उत्तरकाशी में क्रैश हो गया। राहत की बात तो यह है कि कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
घटना टिकोची क्षेत्र में हुई है। हैलीकॉप्टर के सवार पायलट और को पायलट दोनों सुरक्षित बताये जा रहे हैं। दुर्घटना हैलीकॉप्टर की लैंडिंग के दौरान पंखे के बिजली के तार से टकराने से हुई।
उधर इस दुर्घटना ने सरकार के आपदा प्रबंधन की पोल खोल दी है। पायलट की सूझबूझ से क्रैश लैंडिंग हुई तथा सभी सुरक्षित बच गए ।






Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal