@शब्द दूत ब्यूरो (25 नवंबर 2022)
प्रयागराज । धार्मिक नगरी के नाम से चिकन शॉप का नाम रखने पर हिंदू संगठनों ने नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि इससे धार्मिक नगरी के रूप में हिंदुओं के प्रसिद्ध तीर्थ नगरी के लोगों की भावनायें आहत हो रही है।
हिंदू धर्माचार्य धीरज याज्ञिक ने जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि इसके विरूद्ध कार्रवाई की जाये। उन्होंने बताया कि करेली शहनाई गेस्टहाऊस के सामने प्रयागराज चिकन शाप स्थित है। तीर्थों के राजा प्रयागराज के नाम पर यह चिकन शाप खुलने से लोगों में असंतोष व्याप्त है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal