तेल बचेगा, पैसा बचेगा, दुर्घटना बचेगी, प्रदूषण खत्म होगा, स्वास्थ्य निरोग रहेगा सिर्फ एक पहल प्रदेश और देश के लिए।
सभी प्रदेश और देश वासियों को एक संदेश देना चाहता हूं अगर हम एक छोटी सी शुरुआत करें यानी एक बचत करेंगे तो हम कई गुना बहुत से फायदे ले सकते हैं। कई नुकसानों से बच सकते हैं सिर्फ हर हफ्ते एक दिन शुरुवात करेंगे तो हम महीने और एक वर्ष में कई बचत कर प्रदेश और देश को आगे बढ़ाने में सहयोग कर सकते हैं।
हमें साइकिल से एक जगह से दूसरे जगह यात्रा कर इस महान कार्य की शुरुवात करनी है कार, मोटर साइकिल या स्कूटी से न चल कर हम हफ्ते में एक दिन साइकिल का इस्तेमाल कर कई गुना बचत कर खुद का फायदा तथा प्रदेश तथा देश को आगे बढ़ाने में सहयोग कर सकते हैं।
इस कार्य में हमे सिर्फ माहौल बनाने की देरी है। इस कार्य को हम व्यक्तिगत तौर से भी कर सकते हैं। शहर या प्रदेश में एक दिन निश्चित कर शुरुवात कर सकते हैं। अगर इस महान कार्य को हमने अपनी दिनचर्या में शामिल कर दिया तो यह हमारे देश हित में कार्य होगा तथा कई हो रहे नुकसान से निजात पा सकते हैं और अपनी एक बचत कर एक नई शुरुवात कर सकते हैं। आओ एक नई शुरुवात करें और देश के विकास और समृद्धि के लिए पहल करें।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal

