Breaking News

फैक्ट चैक :क्या देश में सभी टोल प्लाजा पर पत्रकारों को मिलेगी छूट? जानिए क्या है सच्चाई?

@शब्द दूत ब्यूरो (17 नवंबर 2022)

नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय की ओर से सोशल मीडिया पर एक वायरल संदेश फर्जी तरीके से शेयर किया जा रहा है। पीआईबी ने इस संदेश को लेकर कहा कि यह पूरी तरह से असत्य और निराधार है।

वायरल मैसेज जो वाट्सएप पर शेयर किया जा रहा है उसमें कहा जा रहा है कि भारत के सभी टोल प्लाजा पर पत्रकारों को टोल टैक्स छूट दी गई है। इसके लिए पत्रकार को अपना आईडी कार्ड दिखाना होगा।

पत्र सूचना ब्यूरो (पी आईबी) ने एक ट्वीट जारी कर कहा कि इस तरह का कोई भी आदेश नहीं दिया गया है। यह मैसेज पूरी तरह झूठ है। इस पर कोई विश्वास न करे। परिवहन मंत्रालय की ओर से कोई भी आदेश इस संदर्भ में नहीं दिया गया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

उत्तराखंड विधानसभा में उठी जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग, डेमोग्राफी चेंज पर छिड़ी नई राजनीतिक बहस

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (13 मार्च 2026) गैरसैंण। उत्तराखंड विधानसभा के सत्र …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-