Breaking News

जानिए कैसे लॉ की डिग्री के बगैर भारत के 10वें चीफ जस्टिस बन गए थे जस्टिस कैलाश नाथ वांचू

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (16 नवंबर, 2022)

क्या आप जानते हैं कि सुप्रीम कोर्ट में एक ऐसे चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया भी रहे हैं जिनके पास लॉ की डिग्री भी नहीं थी। जस्टिस कैलाश नाथ वांचू भारत के 10वें सीजेआई थे। वांचू आईसीएस अफसर थे और एक घटनाक्रम की वजह से भारत के सीजेआई के पद पर पहुंच गए। उसके बाद वो इस पद पर साल भर के करीब काबिज रहे और कई ऐसे फैसले दिए जिन्हें आज भी याद किया जाता है। कानूनी मामलों में उनका लोहा इस पेशे के दिग्गज वकील और जज भी मानते थे।

वांचू का जन्म 1903 में मध्य प्रदेश हुआ था। वो अपने परिवार के पहले जज थे। उन्होंने 1924 में इंडियन सिविल सर्विस का एग्जाम पास किया था। उसके बाद वो अपनी ट्रेनिंग पूरी करने के लिए यूके चले गए। हालांकि वो एजुकेशन से एडवोकेट नहीं थे। लेकिन आईसीएस ट्रेनिंग के दौरान उन्हें क्रिमिनल लॉ के बारे में बताया गया, जिसे उन्होंने बखूबी आत्मसात किया। ट्रेनिंग के बाद वो लौटे तो उत्तर प्रदेश में कलेक्टर बने। बतौर कलेक्टर भी वो खासे चर्चित रहे।

जस्टिस वांचू कैसे सीजेआई बने, इसकी कहानी कम दिलचस्प नहीं है। दरअसल, 11 अप्रैल 1967 में तत्कालीन सीजेआई के सुब्बाराव ने राष्ट्रपति का चुनाव लड़ने के लिए इस्तीफा दे दिया। उसके बाद वांचू देश के 10वें सीजेआई बने। वांचू 24 अप्रैल 1967 को देश के सीजेआई बने। वे 10 माह तक इस पद पर रहे। वो 24 फरवरी 1968 को रिटायर हो गए। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने 355 फैसले दिए।

जस्टिस वांचू ने इस दौरान 1286 बेंच गठित कीं। उनकी रुचि लेबर लॉ, कांस्टीट्यूशन लॉ और प्रापर्टी लॉ से जुड़े मामलों में रही। उनके रिटायर होने के बाद जस्टिस मोहम्मद हिदायतुल्लाह ने सुप्रीम कोर्ट की कमान बतौर सीजेआई संभाली। बाद में वांचू के कुछ फैसले देश के लिए नजीर बने।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

वलसाड में औरंगा नदी पर निर्माणाधीन पुल का हिस्सा ढहा, चार मजदूर गंभीर रूप से घायल, 105 मजदूर थे साइट पर, बचाव कार्य जारी, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (12 दिसंबर 2025) गुजरात के वलसाड जिले में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-