Breaking News

काशीपुर में भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा का जोरदार स्वागत

@शब्द दूत ब्यूरो (15 नवंबर 2022)

काशीपुर । भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज यहां देहरादून से पहुंचे सांगठनिक रुप से बनाए गए काशीपुर जिले के जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा का काशीपुर पहुंचने पर पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक बाली , मेयर उषा चौधरी डॉ गिरीश चंद्र तिवारी नगर मंडल अध्यक्ष मोहन बिष्ट,अभिषेक गोयल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बबलू चौधरी आदि के नेतृत्व में अनाज मंडी के पास जोरदार स्वागत किया ।

सैकड़ों मोटरसाइकिलों और दर्जनों कारों के काफिले के साथ ढोल नगाड़ों की आवाज पर नाचते गाते भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बनता था। स्वागत का काफिला जब यहां से चला तो ढेला नदी के पास संजीवनी हॉस्पिटल पर भाजपा नेता दीपक बाली के मार्गदर्शन में मुकेश चावला, मनीष चावला, राजकुमार गुंबर, मनोज बाटला अमन बाली जसपुर के ज्येष्ढ ब्लॉक प्रमुख गुरताज सिंह भुल्लर पार्षद अनिल चौहान राजकुमार सेठी मंडी समिति के अध्यक्ष रुपेंद्र सिंह बग्गा अमित सक्सेना पवित्र शर्मा एवं उनके दर्जनों साथियों ने काफिले का जोरदार स्वागत कर जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा को फूल मालाओं से लाद दिया और उनका तिलक कर झूमते नाचते भाजपाइयों ने अपने जिलाध्यक्ष को यहां लड्डूओं से तोला ।

अपना शानदार स्वागत देख भाजपा जिलाध्यक्ष भी अभिभूत हो गए और उन्होंने सभी पार्टी जनों का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि पार्टी के लोगों ने उन्हें जो स्नेह दिया है उसके लिए वे हमेशा पार्टी जनों के ऋणी रहेंगे ।

स्वागत करने वालों में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन , राम मेहरोत्रा, अशोक चावला, विकास शर्मा, कामिनी गुप्ता, मोहित चौहान तरनप्रीत सिंह हरीश कुमार पार्षद अनिल चौहान राजकुमार सेठी, पूर्व सभासद राधेश्याम प्रजापति, रीति नागर, भाजपा की पूर्व प्रदेश मंत्री सीमा चौहान, मंजू यादव, मिंटू भटनागर, कामिनी गुप्ता, मनीष सपरा, पूजा शर्मा, सरोज चौहान, रीना त्यागी, मनीषा, पार्षद वैशाली गुप्ता सुरेश सैनीअभिषेक गोयल ईश्वर चंद गुप्ता पूर्व सभासद तेजवीर सिंह चौहान, सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे । समाचार लिखे जाने तक स्वागत का क्रम जारी था और काफिला नगर से होता हुआ महिमा रिसोर्ट की ओर चल रहा था।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-