Breaking News

ह्रदयविदारक घटना :स्कूल की फीस न चुका पाने से पिता सहित दो पुत्रियों ने फांसी लगाकर जान दी

दर्दनाक पहलू यह है कि ये तीनों मौत स्कूल की फीस न चुका पाने की वजह से हुई हैं।

@शब्द दूत ब्यूरो (15 नवंबर 2022)

गोरखपुर। एक ह्रदयविदारक घटना में पिता और उनकी दो बेटियों ने स्कूल की फीस न चुका पाने के कारण फांसी लगाकर जान दे दी। इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल पसर गया। मौके पर एसपी सिटी और फोरेंसिक टीम पहुंच गई है। बताया जाता है कि पांच महीने की दोनों की फीस बकाया थी।

घटना शाहपुर क्षेत्र के गीता वाटिका के घोसीपुरवा की है। जानकारी के अनुसार ओमप्रकाश श्रीवास्तव के दो बेटे अलग बगल के मकान में रहते हैं। वह मूल रूप से बिहार के सिवनी के हैं और पिछले तीस सालों से यहाँ मकान बना कर रहते हैं। यहाँ ओम प्रकाश के बड़े बेटे जितेंद्र श्रीवास्तव (45) अपनी दो बेटियों और पिता के साथ रहते थे। जितेंद्र श्रीवास्तव घर में ही सिलाई का काम करते थे। गांव से आते समय मैरवा स्टेशन पर 1999 में ट्रेन से गोरखपुर आते समय एक पैर कट गया था। कृत्रिम पैर के सहारे घर में ही सिलाई का काम करते थे जबकि उनकी पत्नी सिम्मी की दो साल पहले कैंसर से मौत हो गई थी।

उनकी दोनों बेटियां मान्या श्रीवास्तव (16) और मानवी श्रीवास्तव (14) आवास विकास स्थित सेन्ट्रल एकेडमी में कक्षा नौ और सात में पढ़ती थीं। मृतक के पिता ओमप्रकाश प्राइवेट गार्ड का काम करते हैं। बताया जाता है कि सोमवार की रात ओमप्रकाश शहर में अपनी ड्यूटी पर गए थे। आज सुबह जब वह घर पहुंचे तो वहाँ का नजारा देखकर हक्के बक्के रह गये। घर में एक कमरे में बेटा और दूसरे कमरे में दो बेटियों के शव दुपट्टे के सहारे लटकता मिला।

आसपास के लोग उनकी चीखें सुनकर इकट्ठा हो गये। तत्काल पुलिस को मामले की सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद शवोंं को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घर से मिले दो मोबाइल फोन और सुसाइड नोट की पुलिस जांच कर रही है। बेटा और पौत्रियों की मृत्यु के बाद ओमप्रकाश का रो-रोकर बुरा हाल है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मेयर दीपक बाली की कार्यशैली से प्रभावित छात्रा आन्या मेहरोत्रा बनेगी काशीपुर की एक दिन की महापौर, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (16 मार्च 2026) काशीपुर। राजनेताओं की अच्छी कार्यशैली …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-