Breaking News

ब्रेकिंग :काशीपुर में स्कूली छात्र की मौत से आक्रोशित सैकड़ों लोगों ने मां-बाप समेत कोतवाली घेरी, भारी हंगामा, शिक्षकों पर लगाया पिटाई का आरोप, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (14 नवंबर 2022)

काशीपुर । गोविन्द बल्लभ पन्त इण्टर कॉलेज के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत को लेकर आज देर शाम कोतवाली में मृतक के परिजनों के साथ सैकड़ों लोगों ने कोतवाली में पुलिस अधिकारियों का घेराव किया और जमकर हंगामा किया। परिजन इस बात से आक्रोशित थे कि उन्हें बताये बिना मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भिजवा दिया। वहीं कालेज के शिक्षकों पर छात्र की पिटाई का आरोप लगाते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की। समाचार लिखे जाने तक मृतक छात्र के पिता की ओर से कालेज के शिक्षकों के खिलाफ तहरीर दिये जाने की तैयारी की जा रही थी।

बताते चलें कि आज दिन में गोविन्द बल्लभ पन्त इण्टर मीडियेट कालेज में बाल दिवस समारोह का आयोजन किया गया था। इस दौरान छात्रों के लिए विशेष भोजन के रूप में हलवा बनाया गया था। बताया जाता है कि मृतक छात्र मोक्ष गुप्ता भी हलवा लेने के लिए लाइन में खड़ा था कि अचानक गिर गया।

छात्र के बेहोश होने पर छात्रों व स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया। छात्र के पिता सुबोध को सूचना दी गई। हालांकि मृतक के परिजनों का आरोप है कि उन्हें काफी देर में सूचना दी गई। शिक्षक मोक्ष को अस्पताल ले जा रहे थे तभी मोक्ष के परिजन कॉलेज गेट पर पहुंचे तथा मोक्ष को स्वयं सरकारी अस्पताल ले गये। जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों द्वारा मोक्ष को मृत घोषित करने के बाद परिजन उसे वापस कॉलेज ले आये।  सूचना पर मौके पर पहुंच कर पुलिस ने परिजनों को समझाकर मोक्ष के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

लेकिन देर शाम काशीपुर में पोस्टमार्टम करने के लिए डाक्टरों का पैनल न होने की वजह से मृतक के शव को हल्द्वानी भेजा गया। छात्र के परिजनों को जैसे ही पता चला तो वह आक्रोशित हो गये। उनका कहना है कि बिना परिजनों को बताये उनके पुत्र के शव को हल्द्वानी क्यों भेजा गया।

कोतवाली में पहुंचे भाजपा नेता दीपक बाली परिजनों से जानकारी लेते हुए

कोतवाली में परिजनों के साथ लोगों का हंगामा काफी देर तक जारी रहा। इस बीच भाजपा नेता दीपक बाली को मामले की मिलने पर वह कोतवाली पहुंच गये और हंगामे को शांत करने की कोशिश की। वहीं मृतक छात्र की बुआ रानी गुप्ता भी पहुंच गई। रानी गुप्ता रामपुर जिला भाजपा महामंत्री भी हैं। मौके पर मौजूद  सी ओ वंदना वर्मा व कोतवाल मनोज रतूड़ी काफी देर तक भीड़ को शांत करने की कोशिश करते रहे। इस दौरान पुलिस के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा था लेकिन वहाँ मौजूद पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह स्थिति को उग्र होने से बचाने का पूरा प्रयास किया। भाजपा नेता दीपक बाली ने इस घटना पर दुख जताते हुए मृतक छात्र के माता-पिता को समझाया और अंततः छात्र के माता-पिता ने गोविन्द बल्लभ पन्त इण्टर कॉलेज के शिक्षकों की गिरफ्तारी की मांग करते हुये तहरीर देने की बात करने लगे। और विद्यालय के शिक्षकों के विरूद्ध तहरीर लिखी। मृतक छात्र के परिजनों का आरोप है कि शिक्षकों ने बेरहमी से उनके पुत्र को पीटा जिससे कि उसकी मौत हो गई।

उधर पुलिस ने स्कूल प्रशासन व छात्रों से जरूरी जानकारी जुटाई है तथा सीसीटीवी फुटेज खंगाली है। वहीं एक शिक्षिका से पुलिस पूछताछ में जुटी है। मृतक के पिता सुबोध एक कंफैक्शनरी की दुकान में नौकरी करते हैं। मृतक दो भाई-बहनो में बड़ा था। उधर एसपी अभय प्रताप सिंह ने कहा कि कॉलेज में अचानक बच्चे के बेहोश सूचना मिली थी। जिसका मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की असली वजह का पता चलेगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-