Breaking News

दुखद ब्रेकिंग :काशीपुर जीबी पंत कालेज में कक्षा आठ के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (14 नवंबर 2022)

काशीपुर । गोविन्द बल्लभ पन्त इण्टर मीडियेट कालेज में कक्षा आठ के 12 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बच्चे के अभिभावकों को पता चलते ही वहाँ कोहराम मच गया है। मृत छात्र कक्षा आठ का बताया जाता है। एएसपी अभय प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए हैं और स्कूल प्रबंधन व साथी छात्रों से घटना की जानकारी ले रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक गोविन्द बल्लभ पन्त इण्टर मीडियेट कालेज में कक्षा आठ के छात्र मोक्ष गुप्ता पुत्र सुबोध गुप्ता निवासी मौ रजवाड़ा  आज दोपहर 12 बजे के आसपास अचानक गिर गया और बेहोश हो गया। साथी छात्रों में हड़कंप मच गया उन्होंने तुरंत स्कूल के स्टाफ को सूचित किया। बच्चे की सांस बंद हो रही थी। उसे तुरंत स्कूल में प्राथमिक चिकित्सा देने की कोशिश की गई और उसके अभिभावकों को सूचना दी गई।

स्कूल के प्रधानाचार्य के मुताबिक छात्र को जब अस्पताल ले जाया जा रहा था तब तक वह जीवित था। विद्यालय के छात्र की मौत की सूचना मिलते ही वहाँ काफी भीड़ एकत्रित हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की पूछताछ कर रही है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-