Breaking News

अविश्वसनीय :65 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने दिया कुत्ते के पिल्ले को जन्म? भैरव बाबा का बता रहे अवतार

देखने वालों का लगा तांता

@शब्द दूत ब्यूरो (14 नवंबर 2022)

बदायूं । इसे अंधविश्वास कहें या हकीकत? लेकिन उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के सहसवान कस्बे में ये अजीबोगरीब मामला सामने आया है है। दावा किया जा रहा है कि यहाँ की एक 65 वर्ष की महिला ने कुत्ते के पिल्ले को जन्म दिया है। हालांकि गांव के कुछ लोग इस पर विश्वास नहीं कर रहे हैं। उनक कहना है कि कुछ दिन पहले एक कुतिया ने 11 पिल्ले जन्मे थे उनमें से एक पिल्ला गायब है।

हकीकत कुछ भी हो लेकिन यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। ग्राम जामुनी की बुजुर्ग महिला ने अजीबोगरीब दावा करते हुए कहा कि उसकी कोख से एक पिल्ला जन्मा है। महिला के पति मुशीलाल ने भी इसे सही ठहराया और कहा कि उनके वहाँ भैरव बाबा ने अवतार लिया है।  महिला ने कहा है कि 17 महीने पहले से उसके पेट में एक गांठ थी। जब वह सोती थी, तब उसे सपने में भैरव बाबा दिखाई देते थे और कहते थे कि वह श्वान के रूप में जन्म लेंगे।

सोमवार को उसने कुत्ते को जन्म दिया।महिला के पति मुंशीलाल ने भी महिला के सुर में सुर मिलाते हुए दावा किया कि उसके तीन पुत्रियां हैं। तीनों की शादी हो चुकी है। अब उसकी पत्नी लौंगश्री ने श्वान के रूप में भैरव बाबा ने जन्म दिया है।महिला और उसके पति के इस दावे की खबर जब गांव में फैली तो वहां लोगों का जुटना शुरू हो गया। लोगों में तमाम तरह की चर्चाएं हैं।तमाम लोग इसे अंधविश्वास बता रहे हैं, वहीं गांव के कुछ लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले गांव में एक कुतिया ने 11 पिल्लों को जन्म दिया था, जिसका एक पिल्ला गायब है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मेयर दीपक बाली की कार्यशैली से प्रभावित छात्रा आन्या मेहरोत्रा बनेगी काशीपुर की एक दिन की महापौर, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (16 मार्च 2026) काशीपुर। राजनेताओं की अच्छी कार्यशैली …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-