@शब्द दूत ब्यूरो (31 अक्टूबर 2022)
काशीपुर । एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। मृतक रामनगर रोड स्थित एक रेस्तरां में कर्मचारी था।
जानकारी के मुताबिक आज शाम रामनगर रोड पर रेलवे क्रासिंग के पास गोपाल भगत उम्र लगभग 40 वर्ष की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मूल रूप से रानीखेत के अमोली मृतक यहाँ मानपुर में पर्वतीय कालोनी में अपने परिवार के साथ रहता था। सूचना पाकर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार में यहाँ उसकी पत्नी और बेटी रहते हैं।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal
