Breaking News

दर्दनाक हादसा :गश्त पर निकली पुलिस जीप को अज्ञात वाहन ने रौंदा, दारोगा की मौत, तीन सिपाही घायल

अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ दर्दनाक हादसा

@शब्द दूत ब्यूरो (31 अक्टूबर 2022)

सीतापुर। आज सुबह पांच बजे गश्त पर निकले पुलिस कर्मियों की जीप को अज्ञात वाहन ने भीषण टक्कर मार दी जिससे एक दारोगा की दर्दनाक मौत हो गई। इस दुर्घटना में तीन अन्य घायल हो गए जिनका उपचार चल रहा है।

यह दर्दनाक हादसा सीतापुर जनपद के  अटरिया थाना क्षेत्र में हुआ। यहाँ तैनात एसआई शफीक अहमद, सिपाही पवन कुमार, सतेंद्र सिंह व अनुज त्रिपाठी के साथ थाने की जीप से  सीतापुर-लखनऊ हाईवे पर गश्त पर निकले थे।

करीब पांच बजे हाईवे पर टिकौली मोड़ पर अज्ञात वाहन ने पुलिस जीप में पीछे से टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर से पुलिस जीप सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में एसआइ शफीक व सभी सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गये । आनन-फानन में हिन्द अस्पताल लाया गया। जहां दारोगा सफीक अहमद की मौत हो गई। सिपाही पवन कुमार व अनुज त्रिपाठी हिंद अस्पताल में उपचाराधीन है।

वहीं आरक्षी सतेंद्र सिंह को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही एसपी हिंद अस्पताल पहुंचे और बेहतर इलाज के निर्देश दिए। सीओ सिधौली यादुवेंद्र ने बताया, टिकौली मोड़ पर हुए हादसे में एसआइ की मौत हुई है। तीन घायल सिपाहियों का  उपचार हो रहा है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मेयर दीपक बाली की कार्यशैली से प्रभावित छात्रा आन्या मेहरोत्रा बनेगी काशीपुर की एक दिन की महापौर, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (16 मार्च 2026) काशीपुर। राजनेताओं की अच्छी कार्यशैली …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-