@शब्द दूत ब्यूरो (22 अक्टूबर 2022)
चमोली । जिले के थराली तहसील के अंतर्गत ग्राम पैनगढ में भूस्खलन के कारण भारी बोल्डर गिरने से तीन मकान ढह गये। इस हादसे में एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। मृतक सभी एक ही परिवार के हैं।
थराली के पटवारी चंद्रसिंह बुटोला ने बताया तहसील के पैनगढ़ गांव के ऊपर लगातार हो रहे भूस्खलन से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर गिर रहे हैं। एक भारी बोल्डर चट्टान से निकलकर आवासीय क्षेत्र के ऊपर गिर गया। जिससे बोल्डर की चपेट में आने से एक मकान पूरी तरह से जमींदोज हो गया और उसमें रहने वाले चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।
घटना की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ एसडीआरफ व पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और बचाव व राहत कार्य शुरू कर दिया। सभी शव मलवे से निकाल लिये गये हैं। जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। घायलों में एक 12 वर्षीय बच्चा भी है।घायलों को सीएचसी थराली में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal
