Breaking News

पूरे राजकीय सम्मान के साथ दी जा रही दिवंगत मुलायम सिंह यादव को अंतिम विदाई, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (11 अक्टूबर 2022)

सैफई। सपा नेता और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का आज दोपहर को उनके पैतृक गांव सैफई में अंतिम संस्कार होगा। उनके पार्थिव शरीर को सुबह 10 बजे से अंतिम दर्शन के लिए सैफई मेला ग्राउंड के पंडाल में रखा गया है। जहाँ पूरे राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी जा रही है। आज सायं लगभग 3 बजे राजकीय सम्मान से उनका अंतिम संस्कार होगा।

उनके अंतिम संस्कार में देश के तमाम बड़े राजनेताओं, कैबिनेट मंत्रियों तथा गणमान्य लोगों के आने को देखते हुए प्रशासन की ओर से पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

सैफई में इसके लिए प्रशासन और मुलायम सिंह यादव के परिवार ने पूरी तैयारियां भी कर ली हैं। आज मुलायम सिंह यादव को सम्मान देते हुए उनके शव पर तिरंगा ओढ़ाया गया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मेयर दीपक बाली की कार्यशैली से प्रभावित छात्रा आन्या मेहरोत्रा बनेगी काशीपुर की एक दिन की महापौर, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (16 मार्च 2026) काशीपुर। राजनेताओं की अच्छी कार्यशैली …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-