@शब्द दूत ब्यूरो (11 अक्टूबर 2022)
काशीपुर । हेमपुर डिपो की सी एस डी कैंटीन में उल्लेखनीय कार्य के लिए यहाँ कार्यरत जेसीओ को पूर्व सेनानी एकता समिति की ओर से प्रतीक चिह्न के रूप में शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
यह जानकारी देते हुए रमेश रावत ने बताया कि पूर्व सेनानी एकता समिति काशीपुर ने हेमपुर में कैंटीन जे सी ओ सूबेदार यू उमा राव को सी एस डी कैंटीन में अच्छा काम करने और पूर्व सैनिकों के साथ सद्व्यवहार करने को लेकर उन्हें पुरस्कृत किया गया। सम्मानित करने वालों में पूर्व सेनानी एकता समिति के अध्यक्ष सूबेदार मेजर विक्रम सिंह रावत, कैप्टन सुरेन्द्र सिंह रावत कैप्टन महिपाल सिंह और कैप्टन पीताम्बर सिंह आदि शामिल थे। इस अवसर पर उन्हें हेमपुर स्टेशन कमांडर के द्वारा पूर्व सेनानी एकता समिति की ओर से ये प्रतीक चिह्न दिया गया।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal