Breaking News

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुलायम के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया और राज्य में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया

@शब्द दूत ब्यूरो (10 अक्टूबर 2022)

लखनऊ । देश के पूर्व रक्षा मंत्री व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव के निधन पर राज्य में तीन दिन का राजकीय शोक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषित किया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक ट्वीट कर कहा कि  उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी का निधन अत्यंत दुखदायी है।उनके निधन से समाजवाद के एक प्रमुख स्तंभ एवं एक संघर्षशील युग का अंत हुआ है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना व शोकाकुल परिवार एवं समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि श्री मुलायम सिंह यादव जी के निधन पर उत्तर प्रदेश सरकार तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा करती है। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा। सीएम ने अखिलेश यादव ने भी फोन पर बात की और इसे लेकर जानकारी देते हुए ट्वीट किया कि’ शोक की इस घड़ी में उनके पुत्र श्री अखिलेश यादव जी से दूरभाष पर वार्ता कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। ‘

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मेयर दीपक बाली की कार्यशैली से प्रभावित छात्रा आन्या मेहरोत्रा बनेगी काशीपुर की एक दिन की महापौर, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (16 मार्च 2026) काशीपुर। राजनेताओं की अच्छी कार्यशैली …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-