Breaking News

काशीपुर :अध्यक्ष सर्वेश शर्मा समेत बीमा अभिकर्ता एसोसिएशन सभी पदाधिकारी निर्विरोध बने

@शब्द दूत ब्यूरो (07 अक्टूबर 2022)

काशीपुर । वर्ष 2022- 23 हेतु जीवनबीमा अभिकर्ता एसोसिएशन की काशीपुर इकाई का चुनाव आज निर्विरोध सम्पन्न हो गया। इस चुनाव में सर्वसम्मति से सर्वेश शर्मा शशि को अध्यक्ष चुना गया जबकि महामंत्री पद पर नरेंद्र कुमार निर्विरोध चुने गए। जसपुर खुर्द स्थित एक होटल सभागार में 8 पदों के लिये आज संम्पन्न हुए इस चुनाव में मुख्य शाखा, सेटेलाइट शाखा व सीएबी शाखा के बीमा अभिकर्ताओं नें भाग लिया।

मुख्य चुनाव अधिकारी वीरेंद्र सिंह चौहान की देखरेख में जैसे ही चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई मौजूद सभी बीमा अभिकर्ताओं नें सर्वसम्मति से नई टीम को निर्विरोध चुन लिया। जिसमें अध्यक्ष पद पर सर्वेश शर्मा शशि के अतिरिक्त वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजकुमार, उपाध्यक्ष पद पर राजपाल सैनी, हर्षित नारंग, दीपक कुमार अरोरा, देवेंद्र सिंह, सतीश कुमार मुन्गली जबकि महामंत्री पद पर नरेंद्र कुमार जबकि सचिव पद पर सतीश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, धर्मवीर सिंह व प्रचार मंत्री ( महिला) के पद पर अंजली शर्मा , प्रचार मंत्री के पद पर भूदेव चौहान को चुना गया। निर्विरोध हुए इस चुनाव में कोषाध्यक्ष पद पर विजय ठाकुर , संगठन मंत्री के पद पर सत्यपाल सिंह व कानूनी सलाहकार के पद पर नूतन सिंह के नाम पर सहमति बनी।

निर्विरोध चुनाव प्रक्रिया होने के पश्चात सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मौजूद बीमा अभिकर्ताओं ने फूल मालाओं से लाद दिया। चुनाव अधिकारी के रूप में विमल माहेश्वरी, राजेश कुमार व पूरन सिंह मौजूद रहे।

वहां पर मुख्य रूप से रामौतार सिंह,डोरी सिंह, हेमंत शर्मा, बाबू सिंह, दिनेश अग्रवाल, अमित अरोरा, छिद्दा सिंह, जितेंद्र सिंह, हरीश जोशी, जयप्रकाश सिंह, सुशील शर्मा, महेंद्र नेगी, सी पी सिंह आदि एल आई सी के सैकड़ों अभिकर्ता उपस्थित रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-