Breaking News

थाईलैंड में पूर्व पुलिस अधिकारी ने चाइल्ड केयर सेंटर में गोलीबारी कर 22 बच्चों समेत 34 की हत्या की, खुद को भी मारी गोली

@शब्द दूत ब्यूरो (06 अक्टूबर 2022)

थाईलैंड के पूर्वोत्तर प्रांत में एक चाइल्ड केयर सेंटर में पूर्व पुलिस अधिकारी ने 34 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। मारे गए लोगों में 22 बच्चों समेत 12 व्यस्क लोग शामिल हैं। हत्यारे ने 34 लोगों की हत्या के बाद अपनी पत्नी और बच्चे तथा खुद को भी गोली मार ली।

थाईलैंड की राष्ट्रीय पुलिस के प्रवक्ता अचयों क्रैथोंग ने बताया कि यह घटना नोंग बुआ लाम्फू प्रांत की है। प्रवक्ता ने बताया कि सभी की मौके पर ही जान चली गई। यह जानकारी समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने वहां के पुलिस प्रवक्ता के हवाले से दी है। थाईलैंड के प्रधान मंत्री प्रयुत चान-ओ-चा ने मामले की तत्काल जांच के आदेश दिए हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-