Breaking News
फाइल फोटो

काशीपुर :आखिर दशहरे का पर्व कब मनायें? 4 या 5 अक्टूबर को, जानिये क्यों है असमंजस की स्थिति

@शब्द दूत ब्यूरो (02 अक्टूबर 2022)

देश में दशहरा पर्व की तिथि को लेकर इस बार लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कुछ लोगों के अनुसार दशहरा 4 को तो कुछ लोगों के अनुसार 5 अक्टूबर को मनाने की बात कही जा रही है। ऐसे में इस पर्व को लेकर अलग-अलग मत सामने आ रहे हैं।

हम आपको बताते हैं कि आखिर दशहरे को लेकर ये भ्रान्ति क्यों है? अगर हिंदू पंचांग की बात कही जाये तो इसके अनुसार आश्विन मास की दशमी तिथि का आरम्भ इस बार 4 अक्टूबर मंगलवार को दोपहर बाद 02:20 मिनट पर होगा। इसीलिए कुछ लोगों का मत है कि दशहरा पर्व 4 अक्टूबर को ही संपन्न होगा। पर दशमी तिथि का समापन अगले दिन 5 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे होगा। ऐसे में कुछ  हिन्दू पंचांगों में दशहरे का पर्व यानी विजयादशमी 5 अक्टूबर को ही होगी। इसके मुताबिक 5 अक्टूबर को उदय तिथि होने के कारण सुबह शस्त्र पूजा की जाएगी और संध्या काल में रावण दहन किया जाएगा।

पंचाग के मुताबिक

दशमी तिथि प्रारंभ: 4 अक्टूबर 2022, दोपहर 02:20 से

दशमी तिथि समाप्ति: 5 अक्टूबर 2022, दोपहर 12:00

श्रवण नक्षत्र प्रारंभ: 4 अक्टूबर 2022, रात 10:51 से

श्रवण नक्षत्र समाप्ति: 5 अक्टूबर 2022, रात 09:15 तक

विजय मुहूर्त: 5 अक्टूबर 2022, दोपहर 02:13 से 02: 54 तक

Check Also

काशीपुर :विवाह समारोह में गये युवक की बाइक बाबा रिसॉर्ट से चोरी, सीसीटीवी में संदिग्ध युवक कैद

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) काशीपुर। मानपुर रोड स्थित बाबा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-