Breaking News

मुख्यमंत्री के तौर पर कुशल प्रशासक के रूप में मजबूत छवि बनी पुष्कर सिंह धामी की

@विनोद भगत

तमाम झंझावातों के बीच अपने दृढ़ निश्चय और कुशल प्रशासक की भूमिका निभाते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी एक अलग छवि बनाई है। विपक्ष के वारों और हाल ही में राज्य में हुये घोटालों के बीच सख्ती और निडरता से जिस तरह से पुष्कर सिंह धामी ने बिना विचलित हुये राज्य की बागडोर को मजबूती से थामा है उससे विपक्ष भी भौंचक्का है। खास बात यह है कि पुष्कर सिंह धामी कभी उत्तराखंड में  सरकार में मंत्री तक नहीं रहे लेकिन सीधे राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में एक अनुभवी मुखिया के तौर पर जिस तरह से सरकार चला रहे हैं वह अपने आप में आश्चर्यजनक माना जा रहा है। अपने मंत्रिमंडल के वरिष्ठ सदस्यों के अलावा सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल पुष्कर सिंह धामी की खूबी है।

अब तक के उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों के मुकाबले पुष्कर सिंह धामी ने एक नई नजीर पेश की है। घोटाले खुलते ही जिस त्वरित गति से धामी ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है उससे विपक्ष को भी यह अवसर नहीं मिल पाया कि वह धामी सरकार को घेर सके। केंद्रीय नेतृत्व ने जिस तरह से धामी पर भरोसा जताया था उस पर वह खरे उतरे हैं। यहाँ तक कि उन्होंने अंकिता हत्याकांड में जिस प्रकार अपनी पार्टी के लिप्त नेताओं के विरूद्ध सीधे कार्रवाई की उससे विपक्ष को हमलावर होने का भी अवसर नहीं मिल पाया।

उत्तराखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री के तौर पर पुष्कर सिंह धामी ने दिखा दिया कि अपराधियों के प्रति वह किसी भी तरह से नरमी नहीं बरतने वाले। भर्ती घोटालों पर सीएम की त्वरित कार्रवाई ने भी यह साबित कर दिया कि धामी वास्तव में धाकड़ हैं। सबसे उल्लेखनीय बात तो यह है कि जितने भी घोटाले अब खुल रहे हैं उनमें से एक भी उनके कार्यकाल का नहीं है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , गृहमंत्री अमित शाह और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की गुड बुक में शामिल देश के अन्य भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के मुकाबले पुष्कर सिंह धामी शीर्ष पर हैं।

आमतौर पर स्वभाव से सरल दिखाई देने वाले पुष्कर सिंह धामी भ्रष्टाचार, घोटालों पर किसी तरह का समझौता नहीं करने वाले। हाल के उनके फैसलों से यही संदेश निकला है। पुष्कर सिंह धामी देवभूमि की आम जनता के बीच एक आम नागरिक के रूप में नजर आते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह उन्होंने भी सिद्ध कर दिया है कि वह सुबे की जनता के लिए जनता के प्रथम सेवक हैं ।यही उनकी सफलता का पैमाना है और यही कारण है कि राज्य में पुष्कर सिंह धामी की छवि दिनो दिन निखर रही है और वे जनता की पहली पसंद बनते जा रहे हैं।

Check Also

काशीपुर :विवाह समारोह में गये युवक की बाइक बाबा रिसॉर्ट से चोरी, सीसीटीवी में संदिग्ध युवक कैद

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) काशीपुर। मानपुर रोड स्थित बाबा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-