एक चिकित्सक की इस हरकत पर लोगों में आक्रोश फैल गया है।
@शब्द दूत ब्यूरो (19 सितंबर 2022)
राजस्थान के जोधपुर से एक डाक्टर का पशुओं के प्रति क्रूरता का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो वायरल होने के बाद डाक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
घटना बीते रविवार की सुबह की है। यहाँ के शास्त्री नगर पॉश इलाके में एक सर्जन डॉ. रजनीश गालवा ने अपनी कार के पीछे एक कुत्ते को बांधकर दौड़ाया। एक बाइक सवार ने इस घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो में दिख रहा है कि कार के दरवाजे से डॉग को चैन से बांध दिया गया था। डॉग कार के बराबर नहीं दौड़ पाया तो उसकी गर्दन खिंचती गई।
वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए चिकित्सक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal