Breaking News

हल्द्वानी :चंद सेकेंडों में नाले के तेज बहाव में बह गया युवक, देखिए वीडियो

https://youtu.be/0VmMu1IFkH0

@शब्द दूत ब्यूरो (18 सितंबर 2022)

हल्द्वानी के छड़ायल निवासी एक युवक का नहर में बहने के बाद पता नहीं चल पाया है। पंकज थापा बीती शाम अपने कुछ मित्रों के साथ बाइक से घूमने आया था। शाम लगभग छह बजे वह बसानी से बल्दियाखान जाने के लिए भाखड़ा नाले को पार करने की कोशिश में तेज बहाव में बह गया। इस दौरान कुछ ही सेकेंड में वह लापता हो गया।

पंकज के मित्रों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने कई किलोमीटर तक नदी में सर्च अभियान चलाया, लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चल पाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-