देहरादून। उत्तराखंड का एक और लाल आज शहीद हो गया।जम्मू-कश्मीर राजौरी के नौशेरा सेक्टर में लांसनायक के पद पर तैनात देहरादून के डोईवाला निवासी संदीप थापा आज पाकिस्तान की तरफ से हो रही फायरिंग में शहीद हो गए।जवान के शहीद होने की खबर से यहाँ डोईवाला में शोक की लहर दौड़ गई है।