Breaking News

अरूण जेटली की हालत काफी नाजुक, वेंटिलेटर से हटाया,साफ्ट टिशू सरकोमा कैंसर से ग्रसित हैं

वेद भदोला 

नई दिल्ली। एम्स में भर्ती पूर्व वित्त मंत्री अरूण जेटली की हालत काफी नाजुक है। अब उन्हें वेंटिलेटर से हटा लिया गया है। फिलहाल उन्हें ईसीएमओ पर रख दिया गया है। ईसीएमओ में तब रखा जाता है जब मरीज के दिल और फेफड़े काम नहीं कर पाते। एक्सट्कॉर्र्पोरियल मेंब्रेन यानी ईसीएमओ में तब ही रखा जाता है जब वेंटिलेटर में कोई लाभ नहीं होता। इससे मरीज के शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाया जाता है। मालूम हो कि उन्हें संक्रमण ने चपेट में ले लिया है।

जेटली को सॉफ्ट टिशू सरकोमा है, जो एक प्रकार का कैंसर होता है। जेटली पहले से डायबिटीज के मरीज हैं। उनका किडनी ट्रांसप्लांट हो चुका है। सॉफ्ट टिशू कैंसर की भी बीमारी का पता चलने के बाद वह इलाज के लिए अमेरिका भी गए थे। उन्होंने मोटापे से छुटकारा पाने के लिए बैरिएट्रिक सर्जरी भी करा रखी है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :आईजीएल के सीएसआर सहयोग से नगर निगम परिसर में निर्मित फव्वारे का लोकार्पण, महापौर दीपक बाली बोले— विकास के रास्ते में आने वाले ‘सांप-बिच्छुओं’ की नहीं करता परवाह, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (18 जुलाई 2026) काशीपुर। नगर निगम परिसर में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-