@शब्द दूत ब्यूरो (13 सितंबर 2022)
आटो में बैठने पर गुजरात पुलिस और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच तीखी बहस का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
दरअसल आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इन दिनों गुजरात दौरे पर हैं। बीते रोज केजरीवाल अहमदाबाद में जिस होटल में ठहरे हुए हैं वहाँ से एक ऑटो वाले के यहां ऑटो में बैठकर खाना खाने के लिए जाने वाले थे। इसी बीच गुजरात पुलिस ने सुरक्षा का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री को ऑटो में बैठने से रोका। उनका कहना है कि भाजपा लगातार आप को परेशान करने में लगी है। बता दें कि गुजरात में आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता केजरीवाल गुजरात का दौरा कर रहे हैं। इसी दौरान पुलिस और केजरीवाल के बीच बहस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें केजरीवाल पुलिस से कह रहे हैं कि आप मुझे जबरदस्ती सुरक्षा दे रहे हैं। मुझे नहीं चाहिए ये सुरक्षा।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal