@शब्द दूत ब्यूरो (12 सितंबर 2022)
देहरादून । उपजिलाधिकारी चंपावत संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक लापता हो गए। उनकी गुमशुदगी यहाँ चंपावत पुलिस स्टेशन में दर्ज करायी गयी है।
राज्य के उपजिलाधिकारी के लापता होने से यहाँ हड़कंप मच गया है। बताया जाता है कि उनके सरकारी और निजी वाहन घर में ही हैं। एसपी देवेंद्र पिंचा के मुताबिक आज सुबह उपजिलाधिकारी अनिल चन्याल आफिस के लिए निकले लेकिन वहाँ नहीं पहुंचे। उनके मोबाइल भी स्विच आफ आ रहे हैं। बहरहाल उपजिलाधिकारी की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगा दी गई हैं।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal